समेकित बाल विकास परियोजना कार्यालय अधीनस्थ पोषण माह के अंतर्गत पोषण अभियान को लेकर विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्र पर सामुदायिक उत्सव मनाया गया। इसमें गोद भराई, प्रवेशोत्सव, अन्न प्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गोद भराई के अंतर्गत जिस महिला की गोद भराई की गई, उसमें महिला के लोल कुमकुम का तिलक लगाकर अाैर लाल कपड़े में नारियल, गुड़, शृंगार का सामान अाैर फूलों की माला पहनाकर गोद भराई की गई। वही प्रवेशोत्सव के अंतर्गत बच्चों को आंगनबाड़ी केन्द्र पर लाया गया। अाैर उसका तिलक अाैर माला से स्वागत करके उसे पुस्तक, पेंसिल, रबर अाैर स्लेट देकर पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया गया। उसके माता-पिता को भी बच्चे को आंगनबाड़ी पर पढ़ने के लिए भेजने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
![]() |
| photo capture khamman singh |





























